शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

27 जून को होगी शिल्पा मेडिकेयर (Shilpa Medicare) के निदेशक मंडल की बैठक

शिल्पा मेडिकेयर (Shilpa Medicare) ने कहा है कि इसके निदेशक मंडल की बैठक 27 जून को होगी, जिसमें एक जरूरी मामले पर विचार किया जायेगा।

कंपनी के निदेशक मंडल की इस बैठक में नव्या बायोलॉजिकल के शिल्पा मेडिकेयर के साथ विलय के प्रस्ताव पर विचार किया जायेगा। नव्या बायोलॉजिकल, बायोलॉजिकल के क्षेत्र में अनुसंधान और विकास गतिविधियों में सक्रिय है।
बीएसई में शिल्पा मेडिकेयर का शेयर गुरुवार के 481.40 रुपये बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली गिरावट के साथ 470.60 रुपय पर खुला है। करीब पौने 10 बजे यह 12.40 रुपये या 2.58% की गिरावट के साथ 469.00 रुपये पर चल रहा है। इसके साथ ही पिछले 52 हफ्तों में शिल्पा मेडिकेयर का शेयर 623.35 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा है, जबकि समान अवधि में नीचे की ओर यह 355.00 रुपये तक गिरा है। (शेयर मंथन, 24 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख