शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियन ऑयल (Indian Oil) की पूँजीगत व्यय बढ़ाने की योजना

खबरों के अनुसार इंडियन ऑयल (Indian Oil) अपने वार्षिक पूँजीगत व्यय में वृद्धि करने की योजना बना रहा है।

इंडियन ऑयल इसमें 33% की बढ़ोतरी करेगी। कंपनी ने कहा है कि अगले 5-7 सालों में वर्तमान 14,000-15,000 करोड़ रुपये के पूँजीगत व्यय को बढ़ा कर करीब 20,000 करोड़ रुपये किया जायेगा।
बीएसई में इंडियन ऑयल का शेयर गुरुवार के 90.45 रुपये बंद स्तर के मुकाबले आज गिरावट के साथ 87.00 रुपय पर खुला है। करीब सवा 10 बजे यह 4.00 रुपये या 4.42% की गिरावट के साथ 86.45 रुपये पर चल रहा है। इसके साथ ही पिछले 52 हफ्तों में इंडियन ऑयल का शेयर 107.45 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा है, जबकि समान अवधि में नीचे की ओर यह 62.10 रुपये तक गिरा है। (शेयर मंथन, 24 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख