शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इसलिए यूपीएल (UPL) को मिली गुजरात उच्च न्यायालय की मंजूरी

यूपीएल (UPL) ने बीएसई को बताया है कि कंपनी को गुजरात उच्च न्यायालय की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को यह मंजूरी एडवांटा के कंपनी के साथ एकीकरण की योजना के लिए मिली है। इसके साथ ही कंपनी को दोनों कंपनियों के शेयरधारकों और ऋणदाताओं के विलय की भी मंजूरी मिल गयी है। कंपनी गुजरात उच्च न्यायालय के आदेश की प्रमाणित प्रति प्राप्त होने का इंतजार कर रही है।
बीएसई में यूपीएल का शेयर गुरुवार के 542.05 रुपये बंद स्तर के मुकाबले आज भारी गिरावट के साथ 530.00 रुपये पर खुल कर 491.20 रुपये तक लुढ़का है। करीब 11 बजे यह 25.05 रुपये या 4.62% की गिरावट के साथ 517.00 रुपये पर चल रहा है। इसके साथ ही पिछले 52 हफ्तों में यूपीएल का शेयर 617.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और नीचे की ओर समान अवधि में 342.00 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 24 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!