शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) की कार्यकारी समिति बैठक 29 जून को

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने बीएसई को जानकारी दी है कि इसके सेंट्रल बोर्ड की कार्यकारी समिति की बैठक 29 जून को मुंबई में होगी।

इस बैठक में 150 करोड़ डॉलर तक जुटाने की स्थिति की जांच और एकल/कई किस्तों में लंबी अवधि में वित्त जुटाने के बारे में फैसला किया जायेगा। बैंक यह रकम सार्वजनिक पेशकश और/या वरिष्ठ असुरक्षित नोटों के प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिये जुटायेगा।
बीएसई में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का शेयर गुरुवार के 217.40 रुपये बंद स्तर के मुकाबले आज गिरावट के साथ 207.00 रुपये पर खुल कर 202.55 रुपये कर गिरा। करीब साढ़े 11 बजे यह 11.75 रुपये या 5.40% की गिरावट के साथ 205.65 रुपये पर चल रहा है। इसके साथ ही पिछले 52 हफ्तों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का शेयर 291.85 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और नीचे की ओर समान अवधि में 148.30 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 24 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख