शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शक्ति शुगर्स (Sakthi Sugars) ने किये इक्विटी शेयर आवंटित

शक्ति शुगर्स (Sakthi Sugars) ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी ने 2,26,35,757 इक्विटी शेयर आवंटित किये हैं।

कंपनी ने प्रति 10 रुपये वाले ये शेयर 17 रुपये के अधिमूल्य के साथ प्रति 27 रुपये एस्सेट रिकंस्ट्रक्शन को तरजीही आधार पर आवंटित किये हैं। इसके लिए कंपनी के निदेशकों की आवंटित समिति ने अपनी मंजूरी दे दी।
बीएसई में शक्ति शुगर्स का शेयर गुरुवार के 42.50 रुपये बंद स्तर के मुकाबले आज गिरावट के साथ 41.45 रुपये पर खुला और 38.30 रुपये के स्तर तक नीचे गिरा। अंत में यह 1.80 रुपये या 4.24% की गिरावट के साथ 40.70 रुपये पर बंद हुआ। इसके साथ ही पिछले 52 हफ्तों में शक्ति शुगर्स का शेयर 56.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और समान अवधि में नीचे की ओर 14.00 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 24 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख