शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पराग मिल्क (Parag Milk) ने किये तिमाही नतीजे घोषित

पराग मिल्क (Parag Milk) के तिमाही और सालाना नतीजे सकारात्मक रहे।

कंपनी के लाभ और आमदनी दोनों में बढ़त हुई है। वित्त वर्ष 2015-16 और इसकी अंतिम तिमाही में कंपनी का लाभ क्रमश: 47.31 करोड़ रुपये और 16.09 करोड़ रुपये रहा, जो कि पिछले वर्ष और उसकी अंतिम तिमाही में 32.20 करोड़ रुपये और 16.08 करोड़ रुपये रहा था। इसके अलावा कंपनी की सालाना आय 1,444.14 करोड़ रुपये के मुकाबले 1,645.13 करोड़ रुपये और तिमाही आय 346.28 करोड़ रुपये की तुलना में 414.23 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में शुक्रवार को पराग मिल्क का शेयर उन गिने-चुने शेयरों में से रहा जो हरे निशान पर बंद हुए। कल कमजोरी के साथ खुलने के बाद इसमें बढ़त का रुख रहा और अंत में यह 2.45 रुपये या 0.95% की बढ़त के साथ 259.40 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 52 हफ्तों में पराग मिल्क के शेयर का उच्च स्तर 278.00 रुपये और निचला स्तर 202.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 25 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख