शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गोदरेज प्रोपर्टीज (Godrej Properties) करेगी आवासीय टाउनशिप का विकास

गोदरेज प्रोपर्टीज (Godrej Properties) बेंगलुरू में आवासीय टाउनशिप का विकास करेगी।

कंपनी ने इसके लिए अपने समूह की एक अन्य कंपनी गोदरेज ऐग्रोवेट के साथ समझौता किया है। विकास प्रबंधन मॉडल के तहत बनायी जाने वाली यह रिहायशी टाउनशिप परियोजना 100 एकड़ में फैली है और इसमें करीब 8,30,000 वर्ग मीटर के विकास की संभावना है। इसके अलावा इस समय गोदरेज प्रोपर्टीज 12 शहरों में करीब 11.89 लाख वर्ग मीटर में फैली आवासीय, वाणिज्यिक और टाउनशिप परियोजनाओं को विकसित कर रही है।
बीएसई में शुक्रवार को गोदरेज प्रोपर्टीज का शेयर 9.65 रुपये या 2.86% की गिरावट के साथ 328.20 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में गोदरेज प्रोपर्टीज के शेयर का उच्च स्तर 374.50 रुपये और निचला स्तर 240.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 25 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख