शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एआरएसएस इन्फ्रास्ट्रक्चर (ARSS infrastructure) के साझे उद्यम को मिला ठेका

एआरएसएस इन्फ्रास्ट्रक्चर (ARSS infrastructure) ने बीएसई को बताया है कि इसके एक साझे उद्यम को 44.04 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी के साझे उद्यम एआरएसएस-बीएमएस (जेवी) को यह ठेका पूर्व तटीय रेलवे से मिला है। इस ठेके अंतर्गत छोटे पुल, संरक्षण कार्यों और रेलवे लाइन का दोहरीकरण किया जाना है।
बीएसई में शुक्रवार को एआरएसएस इन्फ्रास्ट्रक्चर का शेयर पूरे कारोबार के दौरान लाल निशान पर रहने के बाद अंत में 4.15 रुपये या 6.66% की गिरावट के साथ 58.20 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में एआरएसएस इन्फ्रास्ट्रक्चर के शेयर का उच्च स्तर 66.80 रुपये और निचला स्तर 21.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 25 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!