शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अशोका बिल्डकॉन (Ashoka Buildcon) की सहायक कंपनी को मिला समापन प्रमाणपत्र

अशोका बिल्डकॉन (Ashoka Buildcon) ने बताया है कि इसकी सहायक कंपनी अशोक संबलपुर बारागढ़ टॉलवे को समापन प्रमाणपत्र मिला है।

कंपनी को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से यह दूसरा अनंतिम समापन प्रमाणपत्र राजमार्ग परियोजना के 14.90 किलोमीटर के संतुलन खिंचाव के लिए मिला है। इस परियोजना पर कंपनी ने टोल वसूलना भी शुरू कर दिया है।
बीएसई में शुक्रवार को अशोका बिल्डकॉन का शेयर में 5.95 रुपये या 4.09% की गिरावट के साथ 139.60 रुपये पर बंद हुआ। साथ ही पिछले 52 हफ्तों में अशोका बिल्डकॉन के शेयर का उच्च स्तर 211.90 रुपये और निचला स्तर 111.00 रुपये रहा है। इसके अलावा कंपनी की वर्तमान बाजार कुल पूँजी 2,612.60 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 25 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख