शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्पाइसजेट (Spicejet) की एक और नयी पेशकश, 444 रुपये में भरो उड़ान

स्पाइसजेट (Spicejet) ने ग्राहकों को लुभाने के लिए एक नयी योजना की पेशकश की है।

इस योजना के अंतर्गत ग्राहक कुछ निश्चित स्थानों की दूरी तक की हवाई यात्रा केवल 444 रुपए में कर सकेंगे। हालांकि कंपनी ने यह पेशकश सीमित समय और सीमित सीटों के लिए ही रखी है। स्पाइसजेट ने कहा है कि 1 जुलाई से 30 सितंबर के बीच की यात्रा के लिए पाँच दिन वाली इस सेल के तहत बुकिंग 26 जून की आधी रात तक की जा सकेगी।
बीएसई में शुक्रवार को स्पाइसजेट का शेयर में 0.55 रुपये या 0.86% की बढ़त के साथ 64.30 रुपये पर बंद हुआ कल बाजार में भारी गिरावट के बावजूद स्पाइसजेट के शेयर में बढ़त का रुख रहा। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में स्पाइसजेट के शेयर का उच्च स्तर 95.30 रुपये और निचला स्तर 18.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 25 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!