शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) को इसलिए मिली पर्यावरण संबंधी मंजूरी

खबरों के अनुसार जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) को झारखंड में पर्यावरण संबंधी मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को राज्य में 350 अरब रुपये के निवेश से एकीकृत इस्पात इकाई और कैप्टिव पावर प्लांट की स्थापना के लिए यह मंजूरी मिली है। इसके जरिये कंपनी 30,000 अतिरिक्त अप्रत्यक्ष नौकरियाँ भी सृजित करेगी। प्रस्ताव के मुताबिक, रांची जिले में सोनाहाटु ब्ल़ॉक के पास 3,800 से अधिक एकड़ में फैले क्षेत्र में कंपनी एक सालाना 10 मिलियन टन क्षमता वाली एकीकृत इस्पात इकाई और एक 900 मेगावाट क्षमता वाले कैप्टिव पावर प्लांट की स्थापना करेगी।
बीएसई में जेएसडब्ल्यू स्टील का शेयर शुक्रवार के 1,382.15 रुपये की तुलना में आज मामूली गिरावट के साथ 1,381.15 रुपये के स्तर पर खुला है और करीब पौने 10 बजे यह 9.85 रुपये या 0.71% की बढ़त के साथ 1,392.00 रुपये पर है।

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख