शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने किया समझौता स्थगित

खबरों के अनुसार भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने मलेशिया की ऐक्सियेटा के साथ अपने समझौते को स्थगित कर दिया है।

भारती एयरटेल ने दोनों कंपनियों के बांग्लादेश के संचालन के विलय के समझौते को 26 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दिया है। इससे पहले इन कंपनियों के बांग्लादेश के संचालन के विलय की इस वर्ष की पहली छमाही में पूरा होने की उम्मीद थी।
बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर शुक्रवार के 354.50 रुपये की तुलना में आज हल्की बढ़त के साथ 355.00 रुपये के स्तर पर खुला और 357.85 रुपये तक ऊपर गया। करीब 11 बजे भारती एयरटेल का शेयर 2.55 रुपये या 0.72% की कमजोरी के साथ 351.95 रुपये पर चल रहा है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!