शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉ लाल पैथलैब्स (Dr Lal Pathlabs) को आमदनी में 18% वृद्धि की उम्मीद

खबरों के अनुसार डॉ लाल पैथलैब्स (Dr Lal Pathlabs) को वित्त वर्ष 2016-17 में अपनी आमदनी में 18% वृद्धि की उम्मीद है।

दरअसल कंपनी ने परीक्षणों की संख्या में विस्तार करने की शुरुआत करने के अलावा भारत में अपने नेटवर्क के विस्तार की भी शुरुआत की है। कंपनी की उत्तर भारत में अच्छी पैंठ है, मगर अब इसका लक्ष्य भारत के बाकि हिस्से में भी अपनी स्थिति मजबूत करना है।
बीएसई में डॉ लाल पैथलैब्स का शेयर शुक्रवार के 817.95 रुपये की तुलना में आज गिरावट के साथ 814.50 रुपये के स्तर पर खुला। मगर शुरुआती कारोबार में ही इसमें मजबूती शुरू हो गयी और यह 861.75 रुपये तक ऊपर चढ़ा। करीब साढ़े 12 बजे डॉ लाल पैथलैब्स का शेयर 19.70 रुपये या 2.41% की बढ़त के साथ 837.65 रुपये पर चल रहा है। इसका पिछले 52 हफ्तों का उच्च स्तर 1,045.75 रुपये है। (शेयर मंथन, 27 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!