शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा स्पॉन्ज (Tata Sponge) ने लगायी सफल बोली, शेयर मजबूत

टाटा स्पॉन्ज (Tata Sponge) को ईस्टर्न कोलफील्ड्स ने कोल लिंकेज के आवंटन के लिए सफल बोली लगाने वाली कंपनी के रूप में चुना है।

इसके बाद कोल इंडिया की सहायक कंपनी ईस्टर्न कोलफील्ड्स टाटा स्पॉन्ज को एक अधिसूचित कीमत पर 24,000 टन कोयला प्रति वर्ष देगी। इस अधिसूचित कीमत में कोल इंडिया द्वारा 6 महीने के अंतराल पर बदलाव किये जायेगा। इतना कोयला टाटा स्पॉन्ज की कुल कोयले की खपत का 10% से भी कम है।
बीएसई में टाटा स्पॉन्ज का शेयर शुक्रवार के 591.25 रुपये की तुलना में आज बढ़त के साथ 599.00 रुपये के स्तर पर खुला और मजबूत स्थिति में रहते हुए 623.70 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 1 बजे टाटा स्पॉन्ज का शेयर 22.20 रुपये या 3.75% की बढ़त के साथ 613.45 रुपये पर चल रहा है। इसका पिछले 52 हफ्तों का उच्च स्तर 678.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 27 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख