शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ज्योति स्ट्रक्चर्स (Jyoti Structures) का शेयर 11% उछला

ज्योति स्ट्रक्चर्स (Jyoti Structures) की अफ्रीकी सहायक कंपनी ज्योति स्ट्रक्चर्स अफ्रीका को ठेका मिला है।

कंपनी को साउथ अफ्रीकी कंपनी एसकॉम से ट्रांसमिशन लाइन के लिए करीब 340 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। इसके बाद कंपनी के शेयर में 11% से अधिक की उछाल आयी है।
बीएसई में ज्योति स्ट्रक्चर्स का शेयर शुक्रवार को 9.39 रुपये पर बंद होकर आज इसी स्तर पर खुला है। करीब 11 बजे तक हल्की बढ़त के साथ कारोबार करते रहने के बाद इसमें तेजी से मजबूती आयी और यह 10.90 रुपये के उच्च स्तर पर पहुँच गया। करीब पौने 2 बजे ज्योति स्ट्रक्चर्स का शेयर 1.06 रुपये या 11.29% की बढ़त के साथ 10.45 रुपये पर चल रहा है। इसका पिछले 52 हफ्तों का उच्च स्तर 28.80 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 27 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख