शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनआईआईटी (NIIT) के 36,59,116 शेयरों में खरीद-फरोख्त

एनआईआईटी (NIIT) के आज करीब 36,59,116 शेयरों में कारोबार हुआ है।

इसमें एक 22.8 लाख शेयरों की सिंगल ब्लॉक डील भी शामिल है। इसके बाद कंपनी के शेयर भाव में 3.30% की बढ़त हुई।
बीएसई में एनआईआईटी का शेयर शुक्रवार को 80.35 रुपये पर बंद होकर आज मामूली बढ़त के साथ 80.80 पर खुला। शुरुआती कारोबार से ही आज एनआईआईटी के शेयर में मजबूती देखने को मिली। करीब 1 बजे इसमें खासी तेजी शुरू हुई और इसने 83.70 रुपये के उच्च स्तर को छुआ। अंत में एनआईआईटी का शेयर 2.65 रुपये या 3.30% की बढ़त के साथ 83.00 रुपये पर बंद हुआ। इसका पिछले 52 हफ्तों का उच्च स्तर 107.40 रुपये और निचला स्तर 39.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 27 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!