शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ब्रेक्जिट की गिरावट के बाद सपाट बंद हुआ बाजार

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद हुआ।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 5.25 अंक (0.02%) की मामूली बढ़त के साथ 26,402.96 पर बंद हुआ। इसका दिन का ऊपरी स्तर 26,493.51 का रहा, जबकि नीचे की ओर यह 26,262.72 तक फिसला। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 6.10 अंक (0.08%) की बेहद मामूली बढ़त के साथ 8,094.70 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में यह 8,119.25 तक ऊपर चढ़ा और 8,056.95 के निचले स्तर तक फिसला। इंडिया वीआईएक्स (VIX) सूचकांक 0.52% चढ़ कर 18.5300 पर बंद हुआ। आज के कारोबार में तेल एवं गैस, रियल्टी, मूल सामग्री, कैपिटल गुड्स, बैंकिंग, फार्मा, एफएमसीजी और धातु क्षेत्र के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली, जबकि आईटी, दूरसंचार, वाहन और तकनीक कमजोर स्थिति में दिखे। इसके अलावा रुख वैश्विक बाजारों का करें तो एशियाई बाजार मिलाजुला बंद हुआ, जबकि यूरोपियन बाजार गिरावट के साथ चल रहा है।
छोटे-मॅंझोले सूंचकांकों में बढ़त देखी गयी। बीएसई मिडकैप में 0.80% की और बीएसई स्मॉल कैप में 1.52% की मजबूती आयी। दूसरी ओर निफ्टी मिडकैप 100 0.91% और निफ्टी स्मॉल 100 2.62% चढ़ कर बंद हुआ।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में डॉ रेड्डीज में 3.04%, स्टेट बैंक में 2.77%, सन फार्मा में 2.67%, सिप्ला में 2.62%, एलऐंडटी में 2.36% और आईटीसी में 1.60% की मजबूती आयी। गिरने वाले शेयरों की बात करें तो टीसीएस में 2.93%, इन्फोसिस में 2.37%, एशियन पेंट्स में 1.48% और विप्रो में 1.23% की गिरावट आयी। निफ्टी के शेयरों में से 27 शेयर हरे निशान पर बंद हुए और 24 शेयर लाल निशान पर रहे, जबकि सेंसेक्स में 16 हरे और 14 लाल निशान पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 27 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!