शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

होटल लीलावेंचर (Hotel Leelaventure) बेचेगी जमीन, शेयर मजबूत

खबरों के अनुसार होटल लीलावेंचर (Hotel Leelaventure) इस वर्ष 3.85 एकड़ जमीन बेचेगी।

कंपनी यह जमीन एक लक्जरी होटल का निर्माण करने के प्रयास में असफल रहने से हैदराबाद के बंजारा हिल्स में बेचेगी, जिससे इसे करीब 150 करोड़ रुपये मिलेंगे। होटल लीला का कर्ज लगभग 4,500 करोड़ रुपये तक बढ़ गया है, जिसे कम करने के लिए कंपनी यह बिकवाली करेगी।
बीएसई में होटल लीलावेंचर का शेयर सोमवार के 17.45 रुपये की तुलना में आज बढ़त के साथ 18.05 रुपये के स्तर पर खुला है। करीब पौने 10 बजे होटल लीलावेंचर का शेयर 0.95 रुपये या 5.44% की बढ़त के साथ 18.40 रुपये पर चल रहा है। इसका पिछले 52 हफ्तों का उच्च स्तर 24.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!