शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यह कंपनी खरीदेगी टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications) की सहायक कंपनी, शेयर में बढ़त

बीएसई में टाटा कम्युनिकेशंस के शेयर में मंगलवार सुबह से ही तेजी है।

कंपनी ने बीएसई को सूचना दी है कि पैन-अफ्रीकी टेलीकॉम समूह की कंपनी लिक्विड टेलीकॉम ने दक्षिण अफ्रीका में टाटा कम्युनिकेशंस की सहायक कंपनी नियोटेल को खरीदन ने के लिए समझौता किया है। कंपनी 2,900 करोड़ रुपये में यह साझौता किया है। लिक्विड टेलीकॉम दक्षिण अफ्रीका की रॉयल बफोकेंग होल्डिंग्स के साथ साझेदारी करेगी रॉयल बफोकेंग होल्डिंग्स नियोटेल में 30% की हिस्सेदारी खरीदेगी। बीएसई में टाटा कम्युनिकेशंस के शेयर सोमवार के 449.60 रुपये के बंद स्तर के मुकबाले आज मंगलवार को बढ़त के साथ 478 रुपये पर खुले। पूर्वाह्न करीब 10.09 बजे कंपनी के शेयर 21.30 रुपये या 4.74% की 470.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 28 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!