शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियन मेटल्स (Indian Metals) करेगी 10 लाख वारंट जारी

इंडियन मेटल्स ऐंड फेरो (Indian Metals & Ferro) ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी के निदेशक मंडल ने 10 लाख वारंट जारी करने की अनुमति दे दी है।

इतने ही इक्विटी शेयरों में परिवर्तनीय कंपनी 10 लाख वारंटों को प्रति 165 रुपये पर जारी करेगी। इंडियन मेटल्स इन वारंटों को प्रमोटर समूह कंपनियों को जारी करेगी।
बीएसई में इंडियन मेटल्स का शेयर सोमवार के 139.10 रुपये की तुलना में आज मामूली गिरावट के साथ 137.60 रुपये के स्तर पर खुला है। करीब 11 बजे इंडियन मेटल्स का शेयर 0.10 रुपये या 0.07% की मामूली कमजोरी के साथ 139.00 रुपये पर चल रहा है। साथ ही इसका पिछले 52 हफ्तों का उच्च स्तर 175.00 रुपये और निचला स्तर 101.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख