शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ट्रेंट (Trent) करेगी शेयरों का उप-विभाजन, शेयर चढ़ा

ट्रेंट (Trent) ने कहा है कि इसके निदेशक मंडल ने शेयरों के उप-विभाजन को मंजूरी दे दी है।

इसके बाद कंपनी 10 रुपये प्रति अंकित मूल्य वाले इक्विटी शेयरों को 1 रुपये प्रति में उप-विभाजित करेगी। इसके अलावा कंपनी के निदेशक मंडल गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी कर के 300 करोड़ रुपये तक जुटाने की भी मंजूरी दे दी है। हालांकि इन दोनों मामलों में शेयरधारकों की मंजूरी भी ली जायेगी।
बीएसई में ट्रेंट का शेयर सोमवार के 1,677.85 रुपये की तुलना में आज बढ़त के साथ 1,690.00 रुपये के स्तर पर खुला है। करीब सवा 12 बजे ट्रेंट का शेयर 111.15 रुपये या 6.62% की मजबूती के साथ 1,789.00 रुपये पर चल रहा है। साथ ही इसका पिछले 52 हफ्तों का उच्च स्तर 1,856.00 रुपये और निचला स्तर 1,116.95 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!