शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारती इन्फ्राटेल (Bharti Infratel) ने तय की शेयरों की वापस खरीद की तारीख

भारती इन्फ्राटेल (Bharti Infratel) ने बीएसई को शेयरों को वापस खरीदने के लिए तय की गयी तारीख की जानकारी दी है।

कंपनी प्रति 10 रुपये वाले 4,70,58,823 शेयरों को प्रति 465 रुपये में 12 से 25 जुलाई तक खरीदेगी।
बीएसई में भारती इन्फ्राटेल का शेयर सोमवार के 327.55 रुपये की तुलना में आज बढ़त के साथ 331.10 रुपये के स्तर पर खुला और 338.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 1 बजे भारती इन्फ्राटेल के शेयर में 10.05 रुपये या 3.07% की मजबूती के साथ 337.60 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इसके अलावा इसका पिछले 52 हफ्तों का उच्च स्तर 500.00 रुपये और निचला स्तर 302.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!