शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आदित्य बिड़ला नुवो (Aditya Birla Nuvo) ने किया दक्षिण अफ्रीकी कंपनी के साथ समझौता

आदित्य बिड़ला नुवो (Aditya Birla Nuvo) ने दक्षिण अफ्रीका की एमएमआई होल्डिंग्स का साथ समझौता किया है।

कंपनी ने यह समझौता एक नया साझा उद्यम तैयार करने के लिए किया। आदित्य बिड़ला नुवो ने भारतीय स्वास्थ्य बीमा बाजार में अपनी शुरुआत करने के लिए एमएमआई होल्डिंग्स के साथ मिलकर साझे उद्यम की शुरुआत की है। नयी कंपनी का नाम आदित्य बिड़ला स्वास्थ्य बीमा जिसमें आदित्य बिड़ला की 51% हिस्सेदारी होगी।
बीएसई में आदित्य बिड़ला नुवो का शेयर सोमवार के 1,124.65 रुपये की तुलना में आज बढ़त के साथ 1,134.95 रुपये के स्तर पर खुला और 1,197.65 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 2 बजे फ्यूचर एंटरप्राइजेज के शेयर में 48.10 रुपये या 4.28% की बढ़त के साथ 1,172.75 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इसके अलावा इसका पिछले 52 हफ्तों का उच्च स्तर 1,197.65 रुपये और निचला स्तर 685.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!