शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ए2जेड इन्फ्रा (A2Z Infra) को मिला युगांडा सरकार से ठेका, शेयर 16.53% उछला

ए2जेड इन्फ्रा (A2Z Infra) को युगांडा के ऊर्जा एवं खनिज विकास मंत्रालय से ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका एमवी लाइनों के डिजाइन, निर्माण और आपूर्ति तथा कवांडा मसाका 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन के साथ विभिन्न क्षेत्रों में परियोजना संबद्ध कम वोल्टेज नेटवर्क के लिए मिला है। कंपनी को मिले ठेके का कुल मूल्य 26.06 करोड़ रुपये है।
बीएसई में ए2जेड इन्फ्रा का शेयर सोमवार के 36.30 रुपये की तुलना में आज बढ़त के साथ 36.40 रुपये के स्तर पर खुला और 42.90 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब पौने 3 बजे ए2जेड इन्फ्रा के शेयर में 6.00 रुपये या 16.53% की बढ़त के साथ 42.30 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इसके अलावा इसका पिछले 52 हफ्तों का उच्च स्तर 42.90 रुपये और निचला स्तर 14.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख