शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ल्युपिन (Lupin) की पूर्ण चुकता पूँजी हुई 90,17,66,698 रुपये

ल्युपिन (Lupin) की पूर्ण चुकता पूँजी बढ़ कर 90,17,66,698 रुपये हो गयी है।

कंपनी की पूर्ण चुकता पूँजी में यह बढ़त पूर्ण चुकता इक्विटी शेयर आवंटित करने से हुई है। कंपनी ने 2 रुपये प्रति वाले 43,941 पूर्ण चुकता इक्विटी शेयर अपने कर्मियों को कंपनी की स्टॉक विकल्प योजना के तहत आवंटित किये हैं।
बीएसई में ल्युपिन का शेयर सोमवार के 1,478.40 रुपये की तुलना में आज बढ़त के साथ 1,488.00 रुपये के स्तर पर खुला और 1,544.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 3 बजे ल्युपिन के शेयर में 60.10 रुपये या 4.07% की बढ़त के साथ 1,539.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इसके अलावा इसका पिछले 52 हफ्तों का उच्च स्तर 2,127.00 रुपये और निचला स्तर 1,294.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख