शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फाइजर (Pfizer) करेगी चीन में 23.78 अरब रुपये का निवेश

खबरों के अनुसार फाइजर (Pfizer) चीन में 23.78 अरब रुपये का निवेश करेगी।

कंपनी चीन के हांगजू प्रांत में अपना एशिया का पहला बायोटेक संयंत्र स्थापित करेगी। चीन, जो कि दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा दवाइयों का बाजार है, में कंपनी के इस संयंत्र की स्थापना 2018 तक होने की उम्मीद है।
बीएसई में फाइजर का शेयर सोमवार के 1,861.25 रुपये की तुलना में आज मामूली गिरावट के साथ 1,852.00 रुपये के स्तर पर खुला और 1,876.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 11.75 रुपये या 0.63% की बढ़त के साथ 1,873.00 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा इसका पिछले 52 हफ्तों का उच्च स्तर 2,724.00 रुपये और निचला स्तर 1,611.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख