शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग (Great Eastern Shipping) ने वापस खरीदे डिबेंचर

ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग (Great Eastern Shipping) ने बीएसई को बताया है कि कंपनी ने सुरक्षित और असुरक्षित डिबेंचर वापस खरीदे हैं।

कंपनी ने 10 लाख रुपये प्रति वाले 100 सुरक्षित और 550 असुरक्षित डिबेंचर कुल 65 करोड़ रुपये में वापस खरीद लिए हैं। इन डिबेंचरों को खरीदने के साथ ही कंपनी ने इन्हें रद्द भी कर दिया है।
बीएसई में ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग का शेयर सोमवार के 306.80 रुपये की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 308.50 रुपये के स्तर पर खुला और 312.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग का शेयर 1.80 रुपये या 0.59% की बढ़त के साथ 308.60 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा इसका पिछले 52 हफ्तों का उच्च स्तर 420.00 रुपये और निचला स्तर 275.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख