शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंसेक्स (Sensex) 121 अंक चढ़ा, निफ्टी (Nifty) 8100 के पार

मंगलवार को सपाट शुरुआत करने के बाद भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ।

कारोबार के आखिरी घंटे में बाजार में तेजी देखने को मिली। यूरोपीय बाजार में मजबूती और एफएमसीजी और एचडीएफसी ग्रुप के शेयरों में बढ़त आने से बाजार को सहारा मिला। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) आज 121.59 अंक या 0.46% की बढ़त के साथ 26,524.55 पर बंद हुआ। इस दिन का उच्च स्तर 26,583.33 का रहा। दिन का निचला स्तर 26,378.46 का रहा। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 33.15 अंक या 0.41% की मजबूती के साथ 8,127.85 पर बंद हुआ। सत्र के माध्य यह 8,146.35 तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर 8,086.85 तक फिसला। इंडिया वीआईएक्स सूचकांक 4.34% गिर कर 17.7250 पर बंद हुआ। आज के कारोबार में एफएमसीजी, मेटल, टेलीकॉम, रियल्टी, बिजली और ऑयल ऐंड गैस शेयरों में मजबूती दिखी। दूसरी ओर आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में गिरावट आयी। वैश्विक बाजारों की बात करें तो ब्रेक्सिट नतीजों के तीन दिन बाद यूरोपीय बाजारों में हरियाली देखने को मिली। एशियाई बाजार भी आज हरे निशान पर बंद हुए। 

छोटे-मंझोले शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। बीएसई मिडकैप 0.48% और बीएसई स्मॉलकैप 0.79% बढ़ कर बंद हुए। निफ्टी मिड 100 0.64% और निफ्टी स्मॉल 100 0.84% की मजबूती आयी। 

सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में आज ल्युपिन में 4.39%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 3.25%, आईटीसी में 2.59%, सिप्ला में 1.61%, कोल इंडिया में 1.43% और भारती एयरटेल में 1.35% बढ़त दिखी। दूसरी ओर टाटा मोटर्स में 1.84%, टीसीएस में 1.34%, विप्रो में 1.22%, सन फार्मा में 0.99%, हीरो मोटोकॉर्प में 0.95% और एनटीपीसी में 0.67% की गिरावट आयी। निफ्टी के 51 शेयरों में आज 29 शेयर हरे और 21 शेयर लाल निशान पर रहे। (शेयर मंथन, 28 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख