शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सैकसॉफ्ट (Saksoft) को मिली मंजूरी, शेयर में 1.15% की मजूबती

सैकसॉफ्ट को निदेशक मंडल से मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को निदेशक मंडल से अपनी सहायक कंपनी थ्रीसिक्सटी लॉजिका टेस्टिंग सर्विसेज में 25% हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दे दी है। बीएसई में सैकसॉफ्ट के शेयर मंगलवार के 200 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बुधवार को बढ़त के साथ 202.05 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान 206 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 202 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 2 बजे कंपनी के शेयर 2.30 रुपये या 1.15% की बढ़त के साथ 202.30 रुपये पर चल रहा है। 13 जनवरी 2016 को यह शेयर 474.30 रुपये तक चढ़ा जो इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर है। इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 124.40 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 29 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!