शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रुषिल डेकॉर (Rushil Decor) की रेटिंग्स में सुधार

रुषिल डेकॉर ने बीएसई को सूचित किया है कि क्रेडिट रेटिंग एजेंसी केयर ने कंपनी की रेटिंग्स में बदलाव किया है।

केयर ने कंपनी के दीर्घावधि बैंक सुविधा की रेटिंग को ``'केयर बीबीबी'' से बदल कर ``'केयर बीबीबी प्लस'' कर दिया है। बीएसई में कंपनी के शेयर मंगलवार के बंद स्तर के मुकाबले आज बुधवार को 454.90 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 460 रुपये पर चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 443.65 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 2.50 बजे कंपनी के शेयर 3.10 रुपये या 0.68% की गिरावट के साथ 451.15 रुपये पर चल रहा है। 15 जून 2016 को यह शेयर 480.90 रुपये तक चढ़ा जो इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर है। 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 65.15 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 29 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख