शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मॉयल (MOIL) करेगी दो परियोजनाओं में निवेश, शेयर में मजबूती

मॉयल को निदेशक मंडल से मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी दो परियोजनाओं में 460.88 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी उच्च गति ऊर्ध्वाधर शाफ्ट के डिजाइन, निर्माण आदि के लिए बालाघाट खदान 265.96 करोड़ रुपये और गुमगांव खदान में 194.92 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। बीएसई में मॉयल के शेयर आज बुधवार को बढ़त के साथ 235 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह शेयर 243 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 235 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 3.10 बजे कंपनी के शेयर 3.45 रुपये या 1.48% की बढ़त के साथ 237.25 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 3927.84 करोड़ रुपये है। वर्तमान में यह शेयर 50 डीएमए के ऊपर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन,29 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख