शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में हरियाली, सेंसेक्स (Sensex) 215 अंक उछला

बुधवार को जून फ्यूचर और ऑप्शन की एक्सपायरी से पहले भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 215.84 अंक या 0.81% चढ़ कर 26,627.15 पर बंद हुआ। इसका दिन का ऊपरी स्तर 26776.17 का रहा, जबकि नीचे की ओर यह 26606.31 तक फिसला। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 76.15 अंक (0.94%) की बढ़त के साथ 8,204 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में यह 8,212.40 तक ऊपर चढ़ा। दूसरी ओर इसका दिन का निचला स्तर 8,157.65 रहा। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के कारण बाजार को सहारा मिला। आज के कारोबार में रियल्टी, ऑटो, मेटल, आईटी, बैंकिंग, फार्मा, पावर, कैपिटल गुड्स और ऑयल एंड गैस शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। सिर्फ एफएमसीजी सूचकांक लाल निशान पर बंद हुआ।
तेजी इस माहौल में छोटे-मॅंझोले शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली। बीएसई मिडकैप में 0.98% और बीएसई स्मॉल कैप में 1.31% की मजबूती आयी। निफ्टी मिडकैप 100 1.30% और निफ्टी स्मॉल 100 1.62% ऊपर बंद हुआ।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में हीरो मोटो कॉर्प में 3.95%, पावर ग्रीड में 2.60%, एनटीपीसी में 2.36%, विप्रो में 2.21%, गेल में 1.55% और टीसीएस में 1.54% की मजबूती दिखी। दूसरी ओर ल्युपिन में 0.67%, आईटीसी में 0.58%, कोल इंडिया में 0.54%, भारती एयरटेल में 0.18%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.03% और अदाणी पोर्ट्स में 0.05% की गिरावट आयी। निफ्टी 51 के शेयरों में से 41 शेयर हरे निशान जबकि सिर्फ 9 शेयर लाल निशान पर रहे। (शेयर मंथन, 29 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!