शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stock to Watch) : यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया, कोल इंडिया, गेल, पंजाब नेशनल बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील और मेजेस्को

गुरुवार के कारोबार के दौरान खबरों की वजह से जो शेयर नजर में रहेंगे उनमें यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया, कोल इंडिया, गेल, पंजाब नेशनल बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील और मेजेस्को शामिल हैं।

यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया : बैंक ने कहा है कि यह योग्य संस्थागत खरीदारों को इक्विटी जारी कर के 1,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रहा है।
मिंडा इंडस्ट्रीज : कंपनी के निदेशक मंडल ने शेयरों के उप-विभाजन को मंजूरी दे दी है।
जम्मू ऐंड कश्मीर बैंक : बैंक के तीन निदेशकों ने 29 जून 2016 के प्रभाव के साथ व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे दिया है।
कोल इंडिया : कोल इंडिया और सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ने मध्य प्रदेश में 200 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना के कार्यान्वयन के लिए 2 समझौते किये हैं।
फ्यूचर एंटरप्राइजेज : कंपनी ने कहा है कि इसके निदेशकों की समिति ने 10 लाख रुपये प्रति वाले 750 सुरक्षित प्रतिदेय गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित किये हैं।
गेल : खबरों के अनुसार कंपनी ने वैनफेंग समूह की भारतीय इकाई को गैस की आपूर्ति शुरू कर दी है।
एलटी फूड्स : कंपनी ने यूरोप में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने के लिए यूनाइटेड किंगडम में एलटी फूड्स इंटरनेशनल नाम की अपनी एक सहायकक कंपनी को निगमित किया है।
पंजाब नेशनल बैंक : बैंक ने चुनिंदा परिपक्वताओं पर सावधि जमा दरों में 0.25% की कटौती की है।
जेएसडब्ल्यू स्टील : खबरों के अनुसार जेएसडब्ल्यू स्टील इस वित्त वर्ष के दौरान बांड और डिबेंचर जारी कर के भारतीय और विदेशी मुद्राओं के मिश्रण में 27,600 करोड़ रुपये जुटाने की योजना रहा है।
मेजेस्को : मेजेस्को ने ई-हस्ताक्षर सॉफ्टवेयर समाधान की आपूर्ति करने वाली कंपनी आईसाइन के साथ समझौता किया है। (शेयर मंथन, 30 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!