शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलटी फूड्स (LT Foods) के शेयर 4.81% उछले

बीएसई में एलटी फूड्स के शेयर में आज गुरुवार सुबह से ही बढ़त देखी जा रही है।

कंपनी के शेयर बुधवार के 239.20 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज 10.05 रुपये की मजबूती के साथ 249.70 रुपये पर खुले। कंपनी ने कल बीएसई को सूचित किया है कि कंपनी ने यूरोप में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने के लिए यूनाइटेड किंगडम में एलटी फूड्स इंटरनेशनल नाम की अपनी एक सहायक कंपनी को निगमित किया है। कल बाजार बंद होने के बाद यह घोषणा की गयी। जिसका असर कंपनी के शेयर में दिख रहा है। मजबूती के साथ खुलने के बाद पूर्वाह्न करीब 10.12 बजे यह शेयर 11.50 रुपये या 4.81% की बढ़त के साथ 250.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 30 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख