शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गेल (GAIL) ने शुरू की चीनी कंपनी को गैस आपूर्ति

खबरों के अनुसार गेल (GAIL) ने चीन की एक कंपनी को गैस की आपूर्ति शुरू कर दी है।

कंपनी ने पहिया उत्पादन करने वाली कंपनी वैनफेंग एल्यूमिनियम व्हील्स की भारतीय इकाई को गैस की आपूर्ति शुरू की है। कंपनी ने वैनफेंग एल्यूमिनियम व्हील्स के हरियाणा के रेवाड़ी में स्थित संयंत्र में 27 जून से गैस भेजनी शुरू की है। वैनफेंग ने प्रति वर्ष 30 लाख मोटरसाइकिल के पहियों के उत्पादन की क्षमता वाले इस संयंत्र में 5 करोड़ डॉलर का निवेश किया है।
बीएसई में गेल का शेयर बुधवार के 383.75 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 388.00 रुपये पर खुला है। कंपनी का शेयर करीब साढ़े 12 बजे 2.95 रुपये या 0.77% की बढ़त के साथ 386.70 रुपये पर चल रहा है। कंपनी के शेयर का पिछले 52 हफ्तों में उच्च स्तर 401.00 रुपये और निचला स्तर 260.25 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख