शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फ्यूचर एंटरप्राइजेज (Future Enterprises) ने किये डिबेंचर आवंटित

फ्यूचर एंटरप्राइजेज (Future Enterprises) ने कहा है कि बुधवार को इसके निदेशकों की समिति की बैठक हुई।

इस बैठक में 10 लाख रुपये प्रति वाले 10.25% 750 सुरक्षित प्रतिदेय गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित कर दिये गये। निदेशकों की समिति ने इन गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों को प्राइवेट प्लेस्मेंट आधार पर आवंटित किया है, जिससे कंपनी को कुल 75 करोड़ रुपये मिले हैं।
बीएसई में फ्यूचर एंटरप्राइजेज का शेयर बुधवार के 24.20 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 25.85 रुपये पर खुला है। कंपनी का शेयर करीब पौने 1 बजे 0.80 रुपये या 3.31% की बढ़त के साथ 25.00 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा फ्यूचर एंटरप्राइजेज का शेयर पिछले 52 हफ्तों में 28.55 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 12.34 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 30 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख