शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जम्मू ऐंड कश्मीर बैंक (Jammu & Kashmir Bank) के तीन निदेशकों का एक साथ इस्तीफा

जम्मू ऐंड कश्मीर बैंक (Jammu & Kashmir Bank) ने बीएसई को बताया है कि इसके तीन निदेशकों ने इस्तीफा दे दिया है।

बैंक के निदेशकों दिलीप कुमार कौल, खावेर आलम जिलानी, विक्रांत कुठियाला ने 29 जून के प्रभाव से अपना इस्तीफा दे दिया है। इनके इस्तीफा देने का कारण निजी है।
बीएसई में जम्मू ऐंड कश्मीर बैंक का शेयर बुधवार के 69.65 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की कमजोरी के साथ 70.00 रुपये पर खुला है। कंपनी का शेयर करीब सवा 1 बजे 0.55 रुपये या 0.79% की गिरावट के साथ 69.10 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा जम्मू ऐंड कश्मीर बैंक का शेयर पिछले 52 हफ्तों में 114.65 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 56.45 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 30 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख