शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ब्लू ब्लेंड्स (Blue Blends) ने बेचे इस कंपनी के 9,50,000 तरजीही शेयर

ब्लू ब्लेंड्स (Blue Blends) ने 9,50,000 तरजीही शेयर बेच दिये हैं।

कंपनी ने प्रीमियर सिंथेटिक्स के 9,50,000 तरजीही शेयर प्रति 100 रुपये कुल 9,50,00,000 रुपये में बेच दिये हैं।
बीएसई में ब्लू ब्लेंड्स का शेयर बुधवार के 63.95 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 65.85 रुपये पर खुला और 70.75 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 3.05 रुपये या 4.77% की बढ़त के साथ 67.00 रुपये पर बंद हुआ। इसके साथ ही ब्लू ब्लेंड्स का शेयर पिछले 52 हफ्तों में 114.80 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 15.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 30 जून 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख