शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सैटिन क्रेडिटकेयर (Satin Creditcare) के निदेशक मंडल ने किये बड़े फैसले

शुक्रवार को सैटिन क्रेडिटकेयर (Satin Creditcare) के निदेशक मंडल की बैठक में तीन बड़े फैसले किये गये हैं।

कंपनी की विदेशी पोर्टफोलियो निवेश सीमा 24% से 49% तक बढ़ा दी गयी है। इसके अलावा कंपनी सहायक कंपनी के रूप में तराशना सर्विसेज की पूरी हिस्सेदारी खरीदने के साथ ही डिबेंचरों और शेयरों के अलावा अन्य माध्यमों से भी 250 करोड़ रुपये जुटायेगी।
बीएसई में सैटिन क्रेडिटकेयर के शेयर ने आज बीएसई में मजबूत शुरुआत की मगर इसका शेयर लगातार गिर रहा है। यह गुरुवार के 502.85 रुपये पर बंद होकर आज 517.30 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 10 बजे यह 1.85 रुपये या 0.37% की गिरावट के साथ 501.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 01 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!