शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) ने किया नया अभियान शुरू

इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) ने एकीकृत विज्ञापन अभियान शुरू किया है।

बैंक ने एक नयी सेवा “फिंगरप्रिंट बैंकिंग” की शुरुआत के लिए इस अभियान की शुरुआत की है। इसी के साथ इंडसइंड बैंक ऐसी सुविधा शुरू करने वाला पहला बैंक बन गया है। इस नयी सुविधा के जरिये ग्राहक बैंक की नयी एप्लिकेशन से केवल फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल करते हुए शुरू से अंत तक लेन-देन कर सकते हैं।
बीएसई में इंडसइंड बैंक के शेयर ने आज बीएसई में कमजोर शुरुआत की मगर जल्द ही मजबूत स्थिति में पहुँच गया। यह गुरुवार के 1,110.65 रुपये पर बंद होकर आज 1,100.10 रुपये पर खुला है। करीब 11 बजे यह 13.90 रुपये या 1.25% की बढ़त के साथ 1,124.55 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 01 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख