शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नीला इन्फ्रास्ट्रक्चर्स (Nila Infrastructures) : वारंटधारकों ने किये वारंट परिवर्तित

नीला इन्फ्रास्ट्रक्चर्स (Nila Infrastructures) के वारंटधारकों ने अपने अधिकार का इस्तेमाल करते हुए वारंटों को इक्विटी शेयरों में परिवर्तित करने के लिए आवेदन किया।

फलस्वरूप कंपनी के निदेशक मंडल ने 1 रुपये प्रति वाले 2.25 करोड़ शेयर 4 रुपये के अधिमूल्य के साथ प्रति 5 रुपये पर इन वारंटधारकों को आवंटित कर दिये। इसके साथ ही कंपनी की चुकता इक्विटी शेयर पूँजी बढ़ कर 39,27,26,200 रुपये हो गयी है।
बीएसई में नीला इन्फ्रास्ट्रक्चर्स के शेयर ने आज कमजोर शुरुआत की। हालांकि शुरुआती कारोबार में ही यह हरे निशान पर पहुँच गया। यह गुरुवार के 12.04 रुपये पर बंद होकर आज 10.55 रुपये पर खुला है। करीब सवा 11 बजे यह 0.15 रुपये या 1.25% की बढ़त के साथ 12.19 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 01 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख