शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) ने बनाये दो फंड

गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) ने बीएसई को दो नये फंड बनाने की जानकारी दी है।

कंपनी ने गोदरेज फंड मैनेजमेंट और गोदरेज रेसिडेंशियल इन्वेस्टमेंट प्रोग्राम II (जीआरआईपी II) नाम के इन फंडों को आवासीय परियोजनाओं में निवेश के लिए बनाया है। जीआरआईपी II ने ठाणे की गोदरेज ग्रीनव्यू हाउसिंग की 80% इक्विटी शेयर पूँजी भी खरीद ली है।
बीएसई में गोदरेज प्रॉपर्टीज का शेयर आज मजबूती के साथ खुला। हालांकि शुरुआती कारोबार से ही इसमें काफी उतार चढ़ाव रहा है। गोदरेज प्रॉपर्टीज का शेयर गुरुवार को 365.75 रुपये पर बंद होकर आज 374.50 रुपये पर खुला है। करीब 12 बजे यह 0.90 रुपये या 0.65% की बढ़त के साथ 366.65 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 01 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!