शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की बिक्री घटी, शेयर कमजोर

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की गाड़ियों की जून बिक्री में 13.9% की गिरावट आयी है।

कंपनी ने जून 2015 में घरेलू बाजार में 1,02,626 वाहनों की बिक्री की थी, जो कि जून 2016 में 10.2% घट कर 92,133 इकाई रह गयी। इसके अलावा कंपनी ने जून 2015 में 12,130 गाड़ियों का निर्यात किया था। इसमें 44.7% की गिरावट आयी और कंपनी जून 2016 में 6,707 गाड़ियों का निर्यात कर सकी। इस तरह कंपनी की कुल बिक्री में 13.9% की कमी आयी।
बीएसई में मारुति सुजुकी का शेयर आज मामूली बढ़त के साथ खुला। कंपनी का शेयर गुरुवार को 4,185.15 रुपये पर बंद होकर आज 4,194.35 रुपये पर खुला है। करीब पौने 1 बजे यह 19.15 रुपये या 0.46% की कमजोरी के साथ 4,166.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 01 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!