शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेट एयरवेज (Jet Airways) कर रही है ऋण के लिए बातचीत

खबरों के अनुसार जेट एयरवेज (Jet Airways) 18 करोड़ डॉलर का ऋण लेगी।

इसके लिए कंपनी उधारदाताओं से बातचीत भी कर रही है। कंपनी ने इससे पहले दिसंबर 2014 में 15 करोड़ डॉलर का ऋण लिया था। इसके अलावा कंपनी को वित्त वर्ष 2015-16 में 2007 के बाद पहली बार वार्षिक आधार पर लाभ हुआ है।
बीएसई में जेट एयरवेज के शेयर ने आज मामूली गिरावट के साथ शुरुआत की। जेट एयरवेज का शेयर गुरुवार को 555.75 रुपये पर बंद होकर आज 554.00 रुपये पर खुला है। करीब सवा 1 बजे यह 6.50 रुपये या 1.17% की कमजोरी के साथ 549.25 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 01 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!