शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलेम्बिक फार्मा (Alembic Pharma) के संयंत्रों की हुई जाँच

यूएसएफडीए ने एलेम्बिक फार्मा (Alembic Pharma) के संयंत्रों की सफलतापूर्वक जाँच की है।

यूएसएफडीए ने कंपनी के एपीआई संयंत्रों, एपीआई I और एपीआई II, की सफलतापूर्वक जाँच की है। कंपनी के यह दोनों संयंत्र गुजरात के पानेलव में स्थित हैं। हालांकि कंपनी ने 483 अवलोकनों में से किसी के लिए कोई भी पर्चा प्राप्त नहीं किया है। इसके बाद आज कंपनी के शेयर में मजबूती आयी है।
बीएसई में एलेम्बिक फार्मा के शेयर ने आज बढ़त के साथ शुरुआत की। एलेम्बिक फार्मा का शेयर गुरुवार के 573.60 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज 579.95 रुपये पर खुला है। करीब पौने 3 बजे यह 9.75 रुपये या 1.70% की मजबूती के साथ 583.35 रुपये पर चल रहा है। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में एलेम्बिक फार्मा के शेयर का उच्च स्तर 791.70 रुपये और निचला स्तर 514.35 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 01 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख