शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डीएचएफसी (DHFC) के निदेशक मंडल की बैठक 5 जुलाई को

डीएचएफसी (DHFC) के निदेशक मंडल की बैठक 5 जुलाई को होगी।

इस बैठक में सुरक्षित गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों के पब्लिक इश्यू द्वारा फंड जुटाने पर विचार किया जायेगा। कंपनी ने बीएसई को इसकी जानकारी गुरुवार की शाम को दी, जिसका सरकारात्मक असर आज कंपनी के शेयर पर साफ दिख रहा है।
बीएसई में डीएचएफसी के शेयर ने आज बढ़त के साथ शुरुआत की। डीएचएफसी का शेयर गुरुवार के 203.60 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज 204.50 रुपये पर खुला। करीब सवा 3 बजे यह 4.30 रुपये या 2.11% की मजबूती के साथ 207.90 रुपये पर चल रहा है। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में डीएचएफसी के शेयर का उच्च स्तर 268.00 रुपये और निचला स्तर 140.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 01 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!