शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की बिक्री में बढ़त

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के ट्रैक्टरों की बिक्री में 20% की बढ़त हुई है।

कंपनी ने जून 2015 में घरेलू बाजार में 23,899 ट्रैक्टरों की बिक्री की थी, जिसमें जून 2016 में 20% बढ़त हुई और कंपनी ने कुल 28,797 ट्रैक्टर बेचे। इसके अलावा महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने जून 2015 में 1,191 ट्रैक्टरों का निर्यात किया था। इसकी तुलना में कंपनी ने 2016 के जून में 17% अधिक 1,394 ट्रैक्टरों का निर्यात किया।
बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के शेयर ने आज बढ़त के साथ शुरुआत की। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर गुरुवार के 1,428.95 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज 1,429.90 रुपये पर खुला। कारोबार के अंत में यह 31.75 रुपये या 2.22% की मजबूती के साथ 1,460.70 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के शेयर का उच्च स्तर 1,472.50 रुपये और निचला स्तर 1,092.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 01 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!