शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार तीसरे दिन चढ़ा बाजार, निफ्टी 8,300 के पार

शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ।

आज बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 145.19 अंक या 0.54% चढ़ कर 27,144.91 पर बंद हुआ। इसका दिन का ऊपरी स्तर 27,243.36 का रहा, जबकि नीचे की ओर यह 27,061.40 तक फिसला। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 40.60 अंक (0.49%) की बढ़त के साथ 8,328.35 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में यह 8,356.75 तक ऊपर चढ़ा। दूसरी ओर इसका दिन का निचला स्तर 8,308.65 रहा। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों से भी बाजार को सहारा मिला। आज के कारोबार में एफएमसीजी, ऑयल एंड गैस, कैपिटल गुड्स, औद्योगिक, फार्मा, धातु, दूरसंचार और बैंकिंग के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली और आज सभी क्षेत्र हरे निशान पर रहे।
बाजार में तेजी के बीच छोटे-मॅंझोले शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली। बीएसई मिडकैप में 1.20% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.71% की मजबूती आयी। निफ्टी मिडकैप 100 1.14% और निफ्टी स्मॉल 100 0.38% की मजबूती के साथ बंद हुआ।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में ओएनजीसी में 3.38%, एनटीपीसी में 3.72%, एलऐंडटी में 2.97%, आईटीसी में 2.83%, डॉ रेड्डीज में 2.77% और गेल में 2.61% की मजबूती दिखी। दूसरी ओर गिरने वाले शेयरों की बात करें तो टीसीएस में 1.92%, अदाणी पोर्ट्स में 1.04%, कोल इंडिया में 0.97%, बजाज ऑटो में 0.65%, एचडीएफसी में 0.64% और मारुति 0.46% की गिरावट आयी। निफ्टी 51 के शेयरों में से 31 शेयर हरे निशान जबकि 20 शेयर लाल निशान पर रहे, जबकि सेंसेक्स के 18 शेयर हरे और 12 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 01 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख