शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओरिएंटल बैंक (Oriental Bank) ने घटायी एमसीएलआर

ओरिएंटल बैंक (Oriental Bank) ने अपनी एमसीएलआर में 5-15 आधार अंकों की कटौती की है।

बैंक ने एमसीएलआर में बदलाव कर रात भर के लिए 9.20%, एक महीने के लिए 9.25% और तीन महीनों के लिए 9.30% कर दी है। इसके अलावा बैंक की नयी एमसीएलआर 6 महीनों के लिए 9.40% और एक साल की अवधि के लिए 9.55% होगी। नयी दरें आज से प्रभाव में आ चुकी हैं।
बीएसई में ओरिएंटल बैंक के शेयर ने आज मामूली कमजोरी के साथ शुरुआत की। ओरिएंटल बैंक का शेयर गुरुवार के 108.05 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज 107.55 रुपये पर खुला। कारोबार के अंत में यह 2.60 रुपये या 2.41% की मजबूती के साथ 110.65 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में ओरिएंटल बैंक के शेयर का उच्च स्तर 189.00 रुपये और निचला स्तर 175.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 01 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख