शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियाबुल्स वेंचर्स (Indiabulls) ने किये शेयर आवंटित

शुक्रवार को इंडियाबुल्स वेंचर्स (Indiabulls) के निदेशक मंडल की बैठक हुई।

बैठक में 1,97,00,000 इक्विटी शेयर आवंटित करने को मंजूरी दे दी गयी है। कंपनी ने 2 रुपये प्रति अंकित मूल्य वाले यह इक्विटी शेयर प्रति 24.15 रुपये पर इंडियाबुल्स वेंचर्स कर्मचारी स्टॉक ऑप्शन स्कीम 2008 और इंडियाबुल्स वेंचर्स कर्मचारी स्टॉक ऑप्शन स्कीम 2009 के तहत आवंटित किये।
बीएसई में इंडियाबुल्स वेंचर्स के शेयर में शुक्रवार को मजबूती का रुख रहा। कल यह मजबूती के साथ खुलने के साथ ही 2.40 रुपये या 9.92% की शानदार बढ़त के साथ 26.60 रुपये पर बंद हुआ। शुक्रवार के कारोबार में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 27.00 रुपये रहा, जबकि नीचे की तरफ यह 24.30 रुपये तक लुढ़का। (शेयर मंथन, 02 जूलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख